क्रिकेटखेल

कट्टक टी20: एक ही ओवर में आउट — फैंस ने शुभमन गिल को सुनाई खरी खोटी

shubhman gill

कट्टक में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच में शुभमन गिल सिर्फ दो गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज़ दिखे।

कई फैंस ने कहा कि गिल लगातार टी20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो मज़ाक में लिखा कि “गिल की बैटिंग देखने से बेहतर था मैगी बना लेते।”

फैंस का कहना है कि टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन या यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। गिल के आउट होने के बाद टीम की शुरुआत भी कमजोर रही।

अब सबकी नजर अगले मैच पर होगी कि क्या शुभमन गिल इस प्रदर्शन को सुधार पाएंगे और फैंस को जवाब दे पाएंगे या नहीं।